
आज 9 मार्च 2025 को चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे अनफा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग से मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा, और लव लाइफ में सकारात्मकता देखने को मिलेगी।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा और घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। आर्थिक दृष्टि से यह दिन लाभदायक रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और खरीदारी का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और उन्नति के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि संतान से जुड़ी किसी चिंता को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों को आज विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि भावुक होकर कोई निर्णय न लें, क्योंकि कुछ लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें और खानपान में सावधानी बरतें।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलेगा। पिताजी से मिली सलाह फायदेमंद रहेगी। वस्त्र और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, साथी को उपहार देने का विचार कर सकते हैं।
तुला राशि –
तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और पड़ोसियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं और व्यापारिक डील से लाभ मिल सकता है। किसी परिचित से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों को पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, हालांकि परिवार से मदद मिलने की संभावना है। घरेलू जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को आज व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक चर्चा हो सकती है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों को आज उत्साह और सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे। यदि किसी ने आपका पैसा रोका हुआ है, तो उसकी वापसी हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को आज पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा और किसी प्रियजन के आगमन की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज का राशिफल 9 मार्च 2025: अनफा और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, मेष, वृषभ और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत –
Today horoscope 9 march 2025: Combination of alpha and sarvartha siddhi yoga, auspicious sign for aries, taurus and aquarius