आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में स्थित है, जबकि शुक्र धनु में गोचर कर रहे हैं, जिससे सुनफा और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रह योगों के कारण सिंह राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मीन राशि वालों की लव लाइफ में मजबूती आएगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि –
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापारियों को सतर्क रहकर काम करना होगा क्योंकि शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा। शाम का समय बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।
वृषभ राशि –
दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। किसी मित्र की मदद से बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परिवार में विवाह संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि –
दूसरों की मदद के लिए तैयार रहें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। शाम को परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशि –
मां के साथ रिश्तेदारी में जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को मेहनत का फल मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि –
आज मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका अच्छा फल मिलेगा। बौद्धिक विकास के साथ-साथ जीवनसाथी के साथ जमीन में निवेश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
कन्या राशि –
आज का दिन सुखद रहेगा। जीवन में नए मोड़ आएंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। अगर संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें।
तुला राशि –
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम को धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। धन के लेन-देन से बचें। बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। शाम को घरवालों के साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि –
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी।
मकर राशि –
आज का दिन मध्यम रहेगा। घर में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन आप जल्दी ही उन्हें सुलझा लेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
कुंभ राशि –
आज का दिन घरेलू कार्यों में बीतेगा। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। संपत्ति मिलने का योग है। दोस्तों से गुप्त बातें साझा करने से बचें।
मीन राशि –
रविवार का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपसी प्रेम बढ़ेगा। माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज का राशिफल 1 दिसंबर: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल –
Today horoscope december 1: Know the condition of all zodiac signs from aries to pisces