
7 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मृगशिरा नक्षत्र से वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होगा, जिससे चंद्रमंगल योग बन रहा है। वहीं, शुक्र के मीन राशि में रहने से मालव्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर अलगअलग पड़ेगा।
मेष राशि –
आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतें, अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।
वृषभ राशि –
संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि –
आज आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, लालच से बचना होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है, लेकिन सतर्क रहें—किसी कीमती वस्तु के खोने की संभावना है।
कर्क राशि –
अगर कोई कानूनी मामला लंबित है तो उसमें अभी समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
सिंह राशि –
अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। वाहन से जुड़ी समस्या के कारण अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि –
आज आप नए कार्यों की योजना बनाएंगे। किसी बड़े निर्णय में भाई से सलाह लें, जिससे सफलता मिलेगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, विशेषकर सिरदर्द और थकान का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि –
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, इससे सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि –
व्यावसायिक विवाद सुलझ सकते हैं। विदेश से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। खर्चों को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। परिवार के साथ छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
धनु राशि –
बिजनेस और नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महिला मित्र को उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से मानसम्मान मिलेगा।
मकर राशि –
आज दिन शुभ रहेगा। कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। किसी विरोधी के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोचविचार करें। मातापिता की सेवा से मानसिक शांति मिलेगी।
कुंभ राशि –
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है। सरकारी सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद लेंगे।
मीन राशि –
आज आप पुराने झगड़ों से राहत पाएंगे। किसी परिजन से उपहार मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण स्वयं के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज का राशिफल: 7 मार्च, शुक्रवार सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल –
Today horoscope: March 7, friday is a beneficial day for leo, libra and aquarius, know the predictions for all zodiac signs