जालंधर:04 मई ( जतिन बब्बर ) – जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहें हैं राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार कहीं चुनावी सभाओं में एक दूसरे पर शब्दों से वार करते दिखाई दे रहें हैं तो कहीं एक दूसरे के करीबियों को अपनी पार्टियों में शामिल करते।
इसी उठापटक के बीच जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू द्वारा कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए उनके वोट बैंक पर सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है।
https://youtu.be/MnAbgB5n2P4
दरअसल जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह के करीबी माने जाते रहें विकास निश्चल ने विधायक के कुछ करीबियों को कांग्रेस का हाथ छुड़ा भारतीय जनता पार्टी का कमल थमा दिया है। खुद सुशील रिंकू ने सिरोपा डाल उन्हें पार्टी में शामिल किया। जिन लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया है उनमें अरुण कालिया,संजीव पूरी तथा अशोक निश्चल शामिल हैं।
इस मौके सुशील कुमार रिंकू ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान देने का आश्वाशन दिया। सभी नए शामिल हुए सदस्यों ने भी सुशील रिंकू की जीत के लिए दिन रात एक करने का भरोसा दिलाया।
फोटो कैप्शन : अरुण कालिया,संजीव पूरी तथा अशोक निश्चल को पार्टी में शामिल करते सुशील कुमार रिंकू तथा साथ उपस्थित विकास निश्चल।
परगट सिंह के करीबी विकास निश्चल ने अन्य करीबियों को कराया भाजपा में शामिल –
Vikas nischal, close to pargat singh, got other close ones to join BJP