JPB NEWS 24

Headlines

विशेष सारंगल बने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर

विशेष सारंगल बने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24) : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह का भी तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर कपूरथला के डीसी विशेष सारंगल को तैनाती दी गई है। आईएएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को जालंधर से तबदील कर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में लगाया गया है। वहां पर वह जालंधर के पूर्व निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को रिलीव करेंगे।

पंजाब में सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आई ए एस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सरकार ने परफॉर्मेंस के आधार पर आईएएस अधिकारियों के स्थानों को बदला है।