धर्म का ज्ञान और धर्म की महत्ता को समझाने के लिए समय-समय पर हमें धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए, यह उक्त विचार विधायक रमन अरोड़ा ने धार्मिक स्थानों पर आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे।
जिस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अशोक नगर के श्री हरि दर्शन मन्दिर में श्री कृष्ण उत्सव में, जालंधर हाइट्स 2 में श्री बालाजी महाराज की चौंकी में, भारत नगर मार्केट वेस्ट गुरु नानकपुरा में लोकजन सेवा सोसाइटी की ओर से 21वें विशाल भगवती जागरण में, गुरु नानक पुरा मेंन मार्केट में गुरु नानक पुरा जागरण कमेटी की और से 27वें वार्षिक विशाल जागरण में, चहार बाग (शिवाजी पार्क) में धार्मिक परिषद चहार बाग वैल्फेयर सोसायटी की और से 29वें वार्षिक भगवती जागरण इत्यादि धार्मिक स्थानों पर विशेष तौर शिरकत की।
विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों में विशेष तौर पर शिरकत कर प्रभु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा को सभी संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कमेटी मेंबर एवं इलाका निवासियों को धार्मिक आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एक संदेश जाता है। इसलिए ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
विधायक रामन अरोड़ा ने कहा हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय धार्मिक और समाज सेवा के कार्यो के लिए निकालना चाहिए, जिससे हम और हमारी आने वाली पीढि़यों का जीवन सफल हो सके।
उन्होंने कहा, इन आयोजनों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। आज हमारा युवा वर्ग गुमराह हो रहा है। वह धार्मिक प्रवृत्ति को भूलता जा रहा है। वैज्ञानिक मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में मशगूल हो गया है। अगर हम इस तरह के आयोजन करेंगे तो अवश्य ही युवाओं को सीख मिलेगी।
विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन के द्वारा समाज को संगठित करने में संस्कृति के प्रचार प्रसार में सहयोग मिलता है। ऐसे आयोजनों में समाज को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में युवाओं को संस्कारित करने की बहुत आवश्यकता है। और कहा कि संसार में जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है उसकी हमेशा जीत होती है। मनुष्य को हमेशा सत्य का रास्ता अपनाना चाहिए, क्योंकि सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की हमेशा जीत होती है।
इस मौके पर चेयरमैन नरेश वर्मा, प्रधान दीनानाथ, कैशियर बबलू सोनी, मेम्बर सैलेश, हरीश कुमार (राजू), कमलेश, त्रिपाठी, राजू सिंह, विनोद कुमार, जायसवाल, अरविंद जायसवाल, राजन, प्रेम सोनी, जयराम जयसवाल, कृष्ण जयसवाल, ज्ञान प्रधान, अनिल कुमार, बिल्लू, संतोष ठाकुर, सुभाष, सुरेश, राकेश, वैशाली महंत, किशन लाल अरोड़ा (खंड वाले), डॉ मुकेश वालिया, करण इत्यादि भक्तजन उपस्थित थे।
धर्म का ज्ञान और धर्म की महत्ता को समझाने के लिए समय-समय पर हमें धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा –
We should keep organizing religious events from time to time to impart knowledge of religion and its importance: MLA raman arora