JPB NEWS 24

Headlines
गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा - Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora

गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर: 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

गुरुद्वारा तलहन साहिब सभी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां हर रोज़ को बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक होने पहुंचते हैं।

आज वीरवार सुबह को मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर अपने पति सरदार त्रिलोक सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने पहुँची।

उन्होंने कहा कि मैंने हजारों लोगों से गुरुद्वारा तलहन साहिब दरबार का सुना है, पर आज मुझे अपने पति के साथ माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि गुरूद्वारे में हवाई जहाज चढ़ाने से लोगों की विदेश जाने की मनोकामना पूरी हो जाती है।

और कहा कि संत बाबा निहाल सिंह जी गुरूद्वारा के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इस गुरुद्वारे को हवाई जहाज गुरुद्वारे के नाम से भी जाना जाता है।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि जालंधर की पावन धरती गुरुओं पीरों की धरती है। जिससे यह आस्था का केंद्र बना हुआ है।

इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर उनके पति स.त्रिलोक सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेता मंगल सिंह बस्सी को गुरु का सरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।

 

गुरुद्वारा तलहन साहिब में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर गुरुद्वारे आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है : विधायक रमन अरोड़ा –

Whatever devotee comes to gurudwara talhan sahib with his wish, all his wishes are fulfilled: MLA Raman arora