जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ अर्शदीप गिल प्रधान भाजपा मंडल 12 युवा मोर्चा,राहुल भगत महासचिव युवा मोर्चा ,आशीष छाबड़ा,राकेश कुमार,जसवीर सिंह,सिकंदर पहलवान,रोहित कुमार प्रधान जै मां चिंतपूर्णी सभा और ओमकार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है । हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का आप में स्वागत किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है जहां सभी वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से देश खुशहाल होगा। भगत ने युवाओं को आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया।
मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए जनता एक बार फिर से एक मत होकर आम आदमी पार्टी को वोट करेगी | जनता के दृष्टिकोण से पंजाब सरकार नेक नीयत से पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधार से पंजाब शिक्षा क्रांति की एक नई राह पर चल रहा है| उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुत सारी लोक भलाई की योजनाए दी है | पंजाब सरकार ने घर घर राशन पहुंचाना,आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त ईलाज ,भ्रष्टाचार का खात्मा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली देना और पंजाब के बच्चों के लिए स्कूल ऑफ इमीनेंस खोल कर तरक्की की राह पर ले जाया जा रहा है | भगत ने कहा कि लोकसभा जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू की जीत पक्की है | इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वालंटियर राजिंदर कुमार,पूरन भारती,अश्वनी बब्बल उपस्थित थे।
जालंधर वेस्ट में नौजवानों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप का थामा दामन : मोहिंदर भगत –
Youth in jalandhar west joined AAP after being influenced by the policies of aam aadmi party: Mohinder bhagat