You are currently viewing गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्थापना का सही समय जानें – Know the auspicious time of ganesh chaturthi 2025, puja vidhi and correct time of installation
गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्थापना का सही समय जानें - Know the auspicious time of ganesh chaturthi 2025, puja vidhi and correct time of installation

गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्थापना का सही समय जानें – Know the auspicious time of ganesh chaturthi 2025, puja vidhi and correct time of installation

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

ज्योति बब्बर – गणेश चतुर्थी 2025 का पावन पर्व इस वर्ष 27 अगस्त को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और उनके स्वागत के लिए घरों में गणेश मूर्ति की स्थापना की जाती है।

माना जाता है कि गणेश जी की स्थापना से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य का वास होता है। अगर आप भी इस दिन गणपति बप्पा को अपने घर आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी अहम जानकारियां।

गणेश चतुर्थी 2025: गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

अमृत काल: सुबह 07:33 से 09:09 बजे तक
शुभ चौघड़िया: सुबह 10:46 AM से दोपहर 12:22 PM तक
गणेश स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त:
11:05 AM से लेकर दोपहर 01:40 PM तक

महत्वपूर्ण सूचना: दोपहर 12:22 बजे से राहुकाल प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए इससे पहले ही गणपति की मूर्ति स्थापित कर लेनी चाहिए, ताकि पूजा में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

गणेश चतुर्थी पर पूजा की विधि 

1. स्नान और स्वच्छता: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर व पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें।
2. गंगाजल का छिड़काव: पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें।
3. मूर्ति स्थापना की तैयारी:

एक साफ चौकी लें और उस पर लाल, पीला या हरा कपड़ा बिछाएं।
उस पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
4. पूजन सामग्री अर्पण करें:

भगवान गणेश को फूल, दूर्वा (दुर्वा घास), मोदक, सिंदूर आदि अर्पित करें।
दीपक जलाएं और गणेश मंत्रों का जाप करें।
5. व्रत कथा और आरती:

परिवार सहित गणेश चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें।
इसके बाद गणेश आरती करें।
6. प्रसाद वितरण:

पूजा के बाद मोदक और अन्य प्रसाद का वितरण करें।

गणेश चतुर्थी का महत्व

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का आगमन जीवन में विघ्नों का नाश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन जो भक्त पूरे विधि-विधान से पूजन करते हैं और गणपति बप्पा को घर में विराजमान करते हैं, उनके जीवन में सभी संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

 

गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्थापना का सही समय जानें –

Know the auspicious time of ganesh chaturthi 2025, puja vidhi and correct time of installation

Leave a Reply