सतगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व सांसद सुशील रिंकू को दिया निमंत्र
जालंधर, 22 मई 2026। सतगुरु कबीर मंदिर, ईश्वर नगर की ओर से सतगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम हेतु पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को विशेष निमंत्रण दिया गया। मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनसे भेंट कर निमंत्रण पत्र सौंपा और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवता के महान संदेशवाहक थे। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सत्य और समानता का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं तथा समाज को उनकी शिक्षाओं को अपनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा कि सतगुरु कबीर महाराज जी का प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सोनू दिनेश कुमार, उमेश कुमार मन्ना, मोहिंदर कुमार भगत, अशोक कुमार कैशियर, धर्मिंदर कुमार, अशोक कुमार, संदीप, ओम प्रकाश, ओम पाल व नागिंदर पासवान ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की।