JPB NEWS 24

Headlines
बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पारदर्शिता की मांग, अजय देवगन ने उठाई आवाज, रोहित शेट्टी ने किया समर्थन - Demand for box office transparency in bollywood, ajay devgan raised his voice, rohit shetty supported

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पारदर्शिता की मांग, अजय देवगन ने उठाई आवाज, रोहित शेट्टी ने किया समर्थन – Demand for box office transparency in bollywood, ajay devgan raised his voice, rohit shetty supported

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की प्रथा पर एक बार फिर बहस छिड़ी हुई है। इस बहस में सिंघम अगेन के अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी राय रखते हुए बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया। अजय ने बताया कि दर्शकों और इंडस्ट्री के लिए पारदर्शिता बहुत जरूरी है और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री उस दिशा में बढ़ रही है।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

अजय से चीन की तरह एक सिस्टम पर सवाल किया गया, जहां कलेक्शन को हर घंटे अपडेट किया जाता है और औसत टिकट कीमतों व आयु वर्ग का डेटा भी उपलब्ध होता है। अजय ने जवाब देते हुए कहा, यह जरूरी है और धीरे-धीरे हम उस मुकाम पर पहुंच रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ सालों में सब कुछ पारदर्शी हो जाएगा। उनके इस बयान का फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने भी समर्थन किया।

इस दौरान अजय ने बॉलीवुड में आए बदलाव पर भी विचार साझा किए, जो उन्हें काफी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पहले फिल्म निर्माण में जुनून होता था, अब निर्माता नंबरों पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। यह दुखद है कि आजकल स्क्रिप्ट से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को अहमियत दी जा रही है।

अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिंघम फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है, जिसमें अजय के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और सलमान खान जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

अजय के आने वाले प्रोजेक्ट्स में आज़ाद, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ़ सरदार 2 शामिल हैं, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पारदर्शिता की मांग, अजय देवगन ने उठाई आवाज, रोहित शेट्टी ने किया समर्थन –

Demand for box office transparency in bollywood, ajay devgan raised his voice, rohit shetty supported