You are currently viewing आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खारिज – Aam aadmi party will fight the elections alone, possibility of alliance with congress ruled out
आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खारिज - Aam aadmi party will fight the elections alone, possibility of alliance with congress ruled out

आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खारिज – Aam aadmi party will fight the elections alone, possibility of alliance with congress ruled out

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

राघव चड्ढा ने कहा, पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हमने अकेले दम पर जीत हासिल की है। 2025 में भी हम अपने काम और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन की खबरें निराधार हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि AAP और कांग्रेस दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन की बातचीत कर रहे हैं।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इन अटकलों को खारिज करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अकेले लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

हाल ही में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में कानूनव्यवस्था की स्थिति पर AAP और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी। यादव ने कहा कि बढ़ते अपराधों, गैंगवार, गोलीबारी, हत्या, बलात्कार, और छीनाझपटी जैसी घटनाओं ने दिल्लीवासियों को परेशान किया है।

देवेंद्र यादव ने कहा, जिस तरह निर्भया मामले में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से इस्तीफा मांगा था, उन्हें अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से इस्तीफा मांगना चाहिए।

दिल्ली में लगातार 15 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट जीतने में असफल रही है। दूसरी ओर, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है। AAP का दावा है कि वह अपने काम के दम पर फिर से सरकार बनाएगी।

 

आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खारिज –

Aam aadmi party will fight the elections alone, possibility of alliance with congress ruled out

Leave a Reply