आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहेगा। चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में स्थित रहेगा और हस्त नक्षत्र से चित्र नक्षत्र पर गमन करेगा। गुरु की पंचम दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी, जबकि राहु की सीधी दृष्टि भी चंद्रमा पर होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का राशिफल
मेष राशि –
आज आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ हो सकता है। आलस्य त्यागकर काम में लगें, सफलता निश्चित है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रगति करेंगे और राजनीति के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में रूठे सदस्यों को मनाने के लिए गिफ्ट दें।
वृषभ राशि –
सरकारी काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा और बुजुर्गों की मदद से लाभ मिलेगा। घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय सावधानी से लें। परिवार में शादी की चर्चा खुशी का कारण बनेगी।
मिथुन राशि –
आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए अनुकूल है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। भावुकता से बचें और व्यावहारिकता से निर्णय लें। माता के साथ मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि –
भाइयों से सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद समाप्त करने की कोशिश करें। जोखिम भरे कार्यों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा।
सिंह राशि –
आर्थिक लाभ बढ़ेगा जिससे खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी और धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।
कन्या राशि –
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बैंक से लोन लेने की योजना सफल हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मान और लाभ पाएंगे। विदेश व्यापार में बड़ी डील होने की संभावना है। शाम को मेहमानों का आगमन हो सकता है।
तुला राशि –
लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को मेहनत से सफलता मिलेगी। दीर्घकालीन निवेश से भविष्य में लाभ होगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि –
सेहत का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचें। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लाभदायक होगी। भाइयों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में लापरवाही से बचें।
धनु राशि –
धैर्य और संयम से काम लें। परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद काम पर फोकस करें। व्यापार में कमाई बढ़ेगी लेकिन उलझनें भी होंगी। परिवार के साथ देव दर्शन की योजना बन सकती है।
मकर राशि –
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करना शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। सरकारी काम पूरे होंगे।
कुंभ राशि –
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। मानसिक उलझन से बचें और शत्रुओं से सतर्क रहें। जीवनसाथी के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों से मदद मिलेगी।
मीन राशि –
दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यवहारिकता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। माता के सहयोग से घर के कामों में फायदा होगा।
आज का राशिफल 20 जनवरी 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बना है लाभ योग, जानें अपना विस्तृत भविष्यफल –
Today horoscope 20 january 2025: Labh yoga is formed for aries, gemini and capricorn, know your detailed horoscope