24 जनवरी का दिन मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए बेहद लाभप्रद और शुभ रहेगा। आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा और वृषभ राशि में गुरु का गोचर होने से गजकेसरी योग बन रहा है। साथ ही, चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध के होने से सुनफा योग भी बन रहा है, जो दिन को और भी खास बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप अपने मधुर व्यवहार के कारण लाभ और सम्मान पाएंगे। हालांकि, शाम को जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य और यात्रा पर धन खर्च का योग है।
वृषभ राशि –
परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी खुशखबरी मिलेगी। भाइयों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पिता या किसी अधिकारी की कृपा से आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। रोजगार के प्रयास सफल होंगे, और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
कर्क राशि –
व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए धन निवेश के योग हैं। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
सिंह राशि –
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कार्ययोजना में सफलता मिलेगी, लेकिन विदेश से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नई चुनौती के लिए तैयार रहें।
कन्या राशि –
घर-परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं।
तुला राशि –
शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि –
मित्र या संबंधी की मदद से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
धनु राशि –
आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। ससुराल पक्ष से तालमेल बना रहेगा। कानूनी मामलों में अनुभवी की सलाह लें। जीवनसाथी की समस्याओं पर ध्यान दें।
मकर राशि –
कार्यस्थल पर बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्ययोजना को गुप्त रखें। पारिवारिक जीवन में विवाद समाप्त होंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि –
कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच करें। शाम का समय दोस्तों और प्रेमी के साथ बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि –
खर्च बढ़ सकता है, लेकिन बचत योजना पर ध्यान दें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल 24 जनवरी 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए बना सुनफा योग, मिलेगा लाभ और उन्नति –
Today horoscope 24 january 2025: Sunfa yoga formed for gemini, leo and libra, will get profit and progress