You are currently viewing सोना खरीदारों को नहीं मिली राहत, 88,800 के पार पहुंचा सोने का भाव – Gold buyers did not get relief, gold price crossed 88,800
सोना खरीदारों को नहीं मिली राहत, 88,800 के पार पहुंचा सोने का भाव - Gold buyers did not get relief, gold price crossed 88,800

सोना खरीदारों को नहीं मिली राहत, 88,800 के पार पहुंचा सोने का भाव – Gold buyers did not get relief, gold price crossed 88,800

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जेपीबी न्यूज़24 – सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपए की तेजी के साथ 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को भी सोना 1,300 रुपए की भारी तेजी के साथ 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के शिखर पर था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 450 रुपए महंगा होकर 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह 90,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव भी नया रिकॉर्ड बना रहा है। सोने का भाव 0.19% की बढ़त के साथ 88,892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर

कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 0.07% लुढ़ककर 1,01,199 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी मंदी की आशंका, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति में रुचि बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर असमंजस के कारण निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ने से निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व संकट और वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता की वजह से सोना सुरक्षित निवेश का साधन बन गया है।

 

सोना खरीदारों को नहीं मिली राहत, 88,800 के पार पहुंचा सोने का भाव –

Gold buyers did not get relief, gold price crossed 88,800

Leave a Reply