You are currently viewing बीसीसीआई ने एशिया कप से हटने की खबरों को किया खारिज, कहा- ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई’ – BCCI dismissed reports of pulling out of asia cup, said- ‘No such discussion took place’
बीसीसीआई ने एशिया कप से हटने की खबरों को किया खारिज, कहा- ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई’ - BCCI dismissed reports of pulling out of asia cup, said- 'No such discussion took place'

बीसीसीआई ने एशिया कप से हटने की खबरों को किया खारिज, कहा- ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई’ – BCCI dismissed reports of pulling out of asia cup, said- ‘No such discussion took place’

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि भारत ने एशिया कप 2025 और महिला इमर्जिंग एशिया कप से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल के सभी आयोजनों से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन बोर्ड ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, आज सुबह से कुछ खबरें चल रही हैं कि बीसीसीआई ने एशिया कप और महिला इमर्जिंग एशिया कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। ये दोनों ही एसीसी टूर्नामेंट हैं, लेकिन ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि, बीसीसीआई ने इन टूर्नामेंट्स पर कोई चर्चा नहीं की है और न ही एसीसी को कोई पत्र लिखा गया है। इस समय हमारा फोकस आईपीएल और इंग्लैंड दौरे पर है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप और अगस्त में श्रीलंका में आयोजित होने वाले महिला इमर्जिंग एशिया कप से हटने का निर्णय लिया है। यह भी कहा गया था कि बीसीसीआई ने एसीसी को इस फैसले की जानकारी दी है। गौरतलब है कि जय शाह के एसीसी अध्यक्ष पद से हटने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एसीसी की कमान संभाल रहे हैं।

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के भारत आने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं। पिछली बार भी, जब पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी की थी, भारत ने सीमापार खेलने से इनकार कर दिया था और टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया था।

भारत के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात जैसी टीमें एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी। इस संस्करण को टी20 फॉर्मेट में खेले जाने की योजना है, जिससे यह टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में सहायक होगा।

 

बीसीसीआई ने एशिया कप से हटने की खबरों को किया खारिज, कहा- ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई’ –

BCCI dismissed reports of pulling out of asia cup, said- ‘No such discussion took place’

About The Author

Leave a Reply