You are currently viewing मेरठ: हथियार तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार – Meerut: The kingpin of the arms smuggling gang arrested
मेरठ: हथियार तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार - Meerut: The kingpin of the arms smuggling gang arrested

मेरठ: हथियार तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार – Meerut: The kingpin of the arms smuggling gang arrested

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी गैंग के सरगना राहुल उर्फ रफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप के जरिए 50 हजार रुपये में पिस्टल का सौदा करता था और शहर में हथियारों की तस्करी में लिप्त था।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि इससे पहले 13 मई को ब्रह्मपुरी पुलिस ने ऐरा गार्डन रेलवे लाइन के पास से इस गिरोह के दो तस्कर ऋषभ यादव और उज्ज्वल गोयल को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक इटली निर्मित पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया था।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए हथियार तस्करी कर रहे थे और इस काम में राहुल उर्फ रफ्तार और अभिनव सिंघल उनकी मदद कर रहे थे।

गिरफ्तारी से बचते हुए आरोपी अभिनव सिंघल ने 26 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बाद में पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की और उसके पास से भी एक तमंचा बरामद किया।

मुख्य आरोपी राहुल उर्फ रफ्तार, जो कि सुनारों की धर्मशाला, ब्रह्मपुरी का निवासी है, काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार रात को उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

मेरठ: हथियार तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार –

Meerut: The kingpin of the arms smuggling gang arrested

Leave a Reply