You are currently viewing दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया – Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years
दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया - Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया – Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन वॉर्ड कमिटी चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ वोटिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद सुमन राजौरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए वॉर्ड कमिटी चुनाव में पार्टी ने कुल 8 वॉर्ड कमिटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है। इससे BJP की स्थिति स्थायी समिति चुनाव में मजबूत हुई है। लेकिन रोहिणी जोन में मिली हार ने पार्टी को भीतरघात के संकेत दे दिए।

रोहिणी और वेस्ट जोन की वॉर्ड कमिटियों पर चुनाव के लिए BJP ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को समर्थन दिया था। वेस्ट जोन में आम आदमी पार्टी के साथ कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन रोहिणी जोन में BJP को पूरा भरोसा था कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलेगी।

इस जोन में कुल 21 पार्षदों को वोट डालना था BJP के 9, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 2 और AAP के 10 पार्षद। बहुमत के लिए 11 वोटों की आवश्यकता थी, और समीकरणों के अनुसार इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के उम्मीदवार सुमन अनिल राणा की जीत तय मानी जा रही थी।

लेकिन परिणाम इसके विपरीत आया। क्रॉस वोटिंग की वजह से आम आदमी पार्टी के अमृत जैन चेयरमैन पद का चुनाव जीत गए। पार्टी के अंदरखाने में यह चर्चा है कि पार्षद सुमन राजौरा ने पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर AAP उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला।

BJP नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की और सुमन राजौरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

 

दिल्ली भाजपा का बड़ा फैसला, पार्षद सुमन राजोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया –

Delhi BJP big decision, councillor suman rajora expelled from the party for 6 years

Leave a Reply