You are currently viewing अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा- उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान, 242 यात्री थे सवार – Major plane accident in ahmedabad- Plane crashed a few minutes after takeoff, 242 passengers were on board
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा- उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान, 242 यात्री थे सवार - Major plane accident in ahmedabad- Plane crashed a few minutes after takeoff, 242 passengers were on board

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा- उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान, 242 यात्री थे सवार – Major plane accident in ahmedabad- Plane crashed a few minutes after takeoff, 242 passengers were on board

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

अहमदाबाद, संदीप – गुजरात के अहमदाबाद में एक गंभीर विमान हादसा हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक यात्री विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के वक्त विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। मेघानीनगर, हवाई अड्डे से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने तथा राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ विमान बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर था,  जो करीब 11 साल पुराना था। हादसे के कारणों की जांच के लिए विमानन अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

 

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा- उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान, 242 यात्री थे सवार –

Major plane accident in ahmedabad- Plane crashed a few minutes after takeoff, 242 passengers were on board

Leave a Reply