You are currently viewing IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, जानिए इसकी वजह – IND vs ENG: Players of both teams came out wearing black bands in leeds test, know the reason
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, जानिए इसकी वजह - IND vs ENG: Players of both teams came out wearing black bands in leeds test, know the reason

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, जानिए इसकी वजह – IND vs ENG: Players of both teams came out wearing black bands in leeds test, know the reason

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, दर्शकों का ध्यान उनकी बाजुओं पर बंधी काली पट्टियों की ओर गया। दरअसल, भारत और इंग्लैंड की टीमों ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह फैसला लिया था।

मैच की शुरुआत से पहले, दोनों टीमों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखकर क्रैश में मारे गए 241 लोगों को श्रद्धांजलि दी। यह हादसा Air India की फ्लाइट के साथ उस समय हुआ था जब विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक ऑफ किया था, लेकिन कुछ ही देर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीड्स टेस्ट से गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत की है। इस मैच में वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट मैच कई मायनों में खास है। साई सुदर्शन को नंबर-3 की पोजीशन पर टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। वहीं करुण नायर की भी टेस्ट टीम में लंबे अंतराल के बाद वापसी हुई है, जो भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, जानिए इसकी वजह –

IND vs ENG: Players of both teams came out wearing black bands in leeds test, know the reason

Leave a Reply