21 जून 2025 का दिन कई शुभ योगों के साथ आ रहा है। आज चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेगा और साथ ही शुक्र भी मेष राशि में स्थित रहेंगे, जिससे कलानिधि योग का निर्माण होगा। इसके अलावा चंद्रमा और मंगल के बीच नवम-पंचम योग बनेगा तथा चंद्रमा से द्वादश भाव में शनि के विराजमान रहने से अनफा योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में कमाई बढ़ने के संकेत हैं। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है और रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और मान-सम्मान बढ़ाने वाला होगा। अनजान व्यक्ति से सहायता मिलने की संभावना है, लेकिन निवेश में सावधानी रखें। वाहन और यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन और छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को आज कई कार्यों को एक साथ निपटाना पड़ेगा। पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और परिवार के साथ तालमेल बनेगा। बच्चों के लिए कुछ खास योजना बना सकते हैं। करियर में मित्रों से सहायता मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। करियर में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातक आज जोखिम लेकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है और किसी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। बुद्धि और कार्यकुशलता से आपको कई फायदे होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और व्यवसाय में दीर्घकालिक योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। आज उपहार और धन लाभ की संभावना है।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ उलझनों और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में सतर्कता आवश्यक है। शाम के समय आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बितेगा।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों को करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में संयम बरतें और सेहत का ध्यान रखें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा।
मकर राशि –
मकर राशि वालों को आज मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संयम से काम लेने पर सफलता मिलेगी। नए तकनीकी कार्य में रुचि रहेगी और ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं और पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में रुचि बनी रहेगी।
मीन राशि –
मीन राशि के लिए आज का दिन सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे और रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
आज का राशिफल 21 जून 2025: वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लिए विशेष लाभदायक, जानिए सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 21 june 2025: Specially beneficial for taurus, cancer and virgo, know the horoscope of all zodiac signs