You are currently viewing मेरठ में इनामी बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल – In meerut, a bounty crooks tried to escape by snatching the pistol of the police, got injured in the encounter
मेरठ में इनामी बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल - In meerut, a bounty crooks tried to escape by snatching the pistol of the police, got injured in the encounterमेरठ में इनामी बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल - In meerut, a bounty crooks tried to escape by snatching the pistol of the police, got injured in the encounter

मेरठ में इनामी बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल – In meerut, a bounty crooks tried to escape by snatching the pistol of the police, got injured in the encounter

मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाते समय 25 हज़ार के इनामी बदमाश आबिद ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आबिद ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मई को अजराड़ा से आड़ गांव के रास्ते में नूरेन और रियाज उर्फ नन्हें नामक दो भाइयों को पुलिस ने गोमांस के साथ बाइक पर पकड़ा था। पूछताछ में इनका संबंध आबिद पुत्र शाबू उर्फ शाबूद्दीन से भी जुड़ा, जिसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आबिद पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया।

सोमवार को पुलिस टीम आबिद को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार कर लाई थी और रात में मेडिकल परीक्षण के लिए उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने दारोगा संदीप कुमार की पिस्टल छीन ली और जंगल की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स सक्रिय हुई और कांबिंग करते हुए अजराड़ा-मुंडाली के जंगल में बदमाश को घेर लिया। पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहे आबिद को जवाबी फायरिंग में गोली लग गई और वह पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आबिद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसकी आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

मेरठ में इनामी बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल –

In meerut, a bounty crooks tried to escape by snatching the pistol of the police, got injured in the encounter

Leave a Reply