You are currently viewing आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा आज देशभर में मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’ – On the 50th anniversary of the emergency, BJP will celebrate ‘samvidhan hatya diwas’ across the country today
आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा आज देशभर में मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस' - On the 50th anniversary of the emergency, BJP will celebrate 'samvidhan hatya diwas' across the country today

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा आज देशभर में मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’ – On the 50th anniversary of the emergency, BJP will celebrate ‘samvidhan hatya diwas’ across the country today

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

आज आपातकाल की 50वीं बरसी है। 25 जून 1975 की रात लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी आज संविधान हत्या दिवस 2025 के रूप में दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक व्यापक स्तर पर आयोजन होंगे, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के उस अंधकारमय दौर की जानकारी देना है।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा संविधान हत्या दिवस 2025 स्वतंत्रता के इतिहास का काला अध्याय थीम पर किया जा रहा है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में मीसा के अंतर्गत जेल गए नेताओं और कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी आज प्रदेशभर में काला दिवस के रूप में आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र पर हुए उस हमले को याद करना और नई पीढ़ी को जागरूक करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद में कार्यक्रम में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ और ब्रजेश पाठक बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बीजेपी के सांसद, केंद्रीय मंत्री, संगठन के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर छात्रों, आम नागरिकों और बुद्धिजीवियों के बीच जाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

बता दें कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि से ठीक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर देश में आपातकाल लगाया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसे बाद में केंद्रीय कैबिनेट ने अनुमोदित किया। इस दौरान देशभर में नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगाया गया और मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग आज संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, उन्हें 25 जून को पश्चाताप करना चाहिए। कांग्रेस ने आपातकाल जैसी हठधर्मी कार्रवाई से संविधान को तार-तार किया, जबकि भाजपा आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

 

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा आज देशभर में मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’ –

On the 50th anniversary of the emergency, BJP will celebrate ‘samvidhan hatya diwas’ across the country today

Leave a Reply