भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अगर दूसरे टेस्ट से आराम दिया जाता है, तो यह शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है और भारत सीरीज में 2-0 से पिछड़ सकता है।
शास्त्री ने बातचीत के दौरान कहा, बुमराह ने कहा है कि वह तीन टेस्ट खेलेंगे। अब सवाल यह है कि वे कौन से तीन मैच होंगे। मुझे लगता है अगर वह ब्रेक लेते हैं तो वह अगला मैच हो सकता है, क्योंकि वह लॉर्ड्स में जरूर खेलना चाहेंगे। इसके बाद ब्रेक है, फिर मैनचेस्टर आता है। लेकिन अगर वे अगले मैच में नहीं खेले, तो भारत 2-0 से पिछड़ सकता है। यही समस्या है। मुझे लगता है उन्हें अगला मैच खेलना ही चाहिए।
भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है, और शास्त्री ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने अगले मैच में मजबूत वापसी नहीं की तो यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद कठिन साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा, भारत ने पिछली दो टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना किया है। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी तो यह एक और बड़ा झटका होगा। इंग्लैंड की गेंदबाजी में समस्याएं थीं, चोटें थीं, लेकिन भारत उसे भुनाने में नाकाम रहा। अब टीम को वापसी करनी होगी।
शास्त्री ने यह भी कहा कि भारत को अगले मैच में नॉकआउट पंच देना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे तुरंत काउंटर अटैक करें क्योंकि अब दबाव बढ़ रहा है और अगर समय रहते जवाब नहीं दिया गया तो टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह को आराम देना भारत के लिए गलत फैसला हो सकता है: रवि शास्त्री –
Resting bumrah in the second test against england could be a wrong decision for india: Ravi shastri