You are currently viewing लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतक भी नहीं बचा पाए भारत को हार से, ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी से ली सीख – Rishabh pant two centuries in the leeds test could not save india from defeat, learned from the failure of the australia tour
लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतक भी नहीं बचा पाए भारत को हार से, ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी से ली सीख - Rishabh pant two centuries in the leeds test could not save india from defeat, learned from the failure of the australia tour

लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतक भी नहीं बचा पाए भारत को हार से, ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी से ली सीख – Rishabh pant two centuries in the leeds test could not save india from defeat, learned from the failure of the australia tour

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में लगातार दो शतक लगाकर एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाया। हालांकि, उनके इन शतकों के बावजूद भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी और इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लीड्स में पंत ने दोनों पारियों में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक लगाए। उन्होंने अपनी पावर हिटिंग से विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी और कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। इसके बावजूद भारत की हार ने इन शतकों की चमक को फीका कर दिया।

इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 में पंत अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ 255 रन बनाए, उनका औसत रहा 28.33। इस सीरीज में पंत ने 24 चौके और 6 छक्के लगाए, लेकिन भारत को 1-3 से सीरीज गंवानी पड़ी।

मेलबर्न टेस्ट के दौरान पंत का एक आउट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उन्होंने रैंप शॉट खेलने की कोशिश की और कैच आउट हो गए। उस समय कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने पंत की इस गैरजिम्मेदाराना शॉट चयन पर कड़ी आलोचना की और उन्हें “बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ” कह दिया, जो बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न टेस्ट की नाकामी के बाद पंत ने खुद को पूरी तरह से ट्रेनिंग में झोंक दिया। उन्होंने व्हाट्सएप डिलीट कर दिया और यहां तक कि मोबाइल फोन बंद कर दिया ताकि ध्यान पूरी तरह अभ्यास पर केंद्रित कर सकें।

भारत के पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने बताया पंत ने दिन-रात कठिन ट्रेनिंग की। जब भी उन्हें समय मिलता, वो मुझे जिम में खींच लाते। उन्होंने थकान की कभी परवाह नहीं की। एक बार उन्होंने मुझसे छुट्टी की अनुमति मांगी, लेकिन उनके चेहरे पर अपराधबोध साफ दिख रहा था। मैंने उन्हें कहा हां, आपको एक ब्रेक की जरूरत है।

सोहम देसाई ने यह भी जोड़ा पंत के पास इतना शारीरिक स्टैमिना है कि वो एक साल तक बिना ब्रेक के खेल सकते हैं। लीड्स में दो शतक लगाने और लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने के बावजूद वे बेहद तरोताजा दिखे। यही उनका असली आत्मबल है।

 

लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतक भी नहीं बचा पाए भारत को हार से, ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी से ली सीख –

Rishabh pant two centuries in the leeds test could not save india from defeat, learned from the failure of the australia tour

Leave a Reply