You are currently viewing सेना भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, पुलिस कर रही जांच – A youth was cheated of rs 5 lakh in the name of army recruitment, police is investigating
सेना भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, पुलिस कर रही जांच - A youth was cheated of rs 5 lakh in the name of army recruitment, police is investigating

सेना भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, पुलिस कर रही जांच – A youth was cheated of rs 5 lakh in the name of army recruitment, police is investigating

दक्षिण-पश्चिम जिले के दिल्ली कैंट इलाके में सेना में भर्ती के नाम पर एक युवक से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिहार निवासी पीड़ित कश्यप कुमार (22) से ठगों ने पहले संपर्क कर सेना में भर्ती का झांसा दिया, फिर उसे दिल्ली बुलाकर भरोसा जीतने के लिए दिल्ली कैंट स्थित एएफसी में फर्जी मेडिकल तक करा दिया गया।

पीड़ित कश्यप कुमार के मुताबिक, कुछ दिन पहले बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया कि सेना में भर्ती निकली है और प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिल्ली आना होगा। भर्ती के नाम पर कुल 5 लाख रुपये की मांग की गई। 7 मार्च को धौला कुआं बुलाया गया, जहां प्रखर मिश्रा नाम का युवक उसे लेने पहुंचा। उससे पहले रेखा नामक महिला के खाते में 10 हजार रुपये डलवाए गए।

दिल्ली पहुंचने के बाद प्रखर ने कश्यप और उसके पिता को एएफसी ले जाकर नायक राजेश कुमार से मिलवाया। यहां शुभम घोष नामक व्यक्ति भी मौजूद था। इन लोगों ने मेडिकल कराने की बात कहकर एक केबिन में ले जाकर फर्जी मेडिकल कराया। इसके बाद धौला कुआं पेट्रोल पंप के पास 2 लाख रुपये नकद लिए और घर लौटने को कहा।

इसके बाद 8 मार्च को बलविंदर ने वाट्सऐप कॉल कर दोबारा 5 हजार रुपये की मांग की, जो पीड़ित ने रेखा के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 10 मार्च को एडमिट कार्ड भेजा गया और 21 मई को दोबारा दिल्ली बुलाकर 2.65 लाख रुपये लिए गए। 23 मई को फोन पे से 20 हजार रुपये और ऐंठ लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरा गिरोह संगठित तरीके से युवाओं को सेना में भर्ती का लालच देकर फर्जी दस्तावेज और प्रक्रियाओं के ज़रिए ठगी करता है। पुलिस ने संबंधित खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

 

सेना भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, पुलिस कर रही जांच –

A youth was cheated of rs 5 lakh in the name of army recruitment, police is investigating

Leave a Reply