You are currently viewing भारतीय स्टेट बैंक में खुला अन्नपूर्णा (कर्मचारी भोजनालय), डिप्टी जनरल मैनेजर ने किया उद्घाटन – Annapurna (employee restaurant) opened in state bank of india, Deputy general manager inaugurated it
भारतीय स्टेट बैंक में खुला अन्नपूर्णा (कर्मचारी भोजनालय), डिप्टी जनरल मैनेजर ने किया उद्घाटन - Annapurna (employee restaurant) opened in state bank of india, Deputy general manager inaugurated it

भारतीय स्टेट बैंक में खुला अन्नपूर्णा (कर्मचारी भोजनालय), डिप्टी जनरल मैनेजर ने किया उद्घाटन – Annapurna (employee restaurant) opened in state bank of india, Deputy general manager inaugurated it

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जालंधर, राजकुमार –  भारतीय स्टेट बैंक की सिविल लाइन्स जालंधर स्थित मुख्य शाखा में बैंक के 70वें स्थापना दिवस पर बैंक कर्मियों के लिए नई सुविधा की शुरुआत की गई है। बैंक परिसर में आज अन्नपूर्णा (कर्मचारी भोजनालय) का उद्घाटन श्री बी एस मिश्रा, डिप्टी जनरल मैनेजर ( बी एंड ओ, ए ओ, लुधियाना मॉडूल) द्वारा किया गया।


इस अवसर पर डिप्टी जनरल मैनेजर श्री बी एस मिश्रा ने अपने प्रभावशाली सम्बोधन में कहा कि अन्नपूर्णा कैंटीन में बैंक स्टाफ को बैंक द्वारा अनुमोदित दरों पर पौष्टिक भोजन, चाय और नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खाना बनाते समय स्वच्छता और सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। खाना बनाने से पहले और बाद में, साथ ही खाना बनाते समय, सभी सतहों, बर्तनों और हाथों को साफ रखा जाए।

अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग ही किया जाए। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक प्रदीप कुमार झा, डी.जी.एस. विनय डोगरा, डी.जी.एस. नरिन्द्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रपाल सिंह कालरा, क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कोंडल, सहायक महा प्रबंधक किरण शर्मा, रमेश भगत, अतुल लड़ोईया, सुनील कपूर, इंद्रजीत सिंह, नितिन कुमार सहित बैंक के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

 

भारतीय स्टेट बैंक में खुला अन्नपूर्णा (कर्मचारी भोजनालय), डिप्टी जनरल मैनेजर ने किया उद्घाटन –

Annapurna (employee restaurant) opened in state bank of india, Deputy general manager inaugurated it

Leave a Reply