You are currently viewing दक्षिणपुरी में घर के अंदर मिले चार लोग बेहोश, तीन की मौत, एक का इलाज जारी,  पुलिस कर रही जांच – Four people found unconscious inside a house in dakshinpuri, three dead, one undergoing treatment, police investigating
दक्षिणपुरी में घर के अंदर मिले चार लोग बेहोश, तीन की मौत, एक का इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच - Four people found unconscious inside a house in dakshinpuri, three dead, one undergoing treatment, police investigating

दक्षिणपुरी में घर के अंदर मिले चार लोग बेहोश, तीन की मौत, एक का इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच – Four people found unconscious inside a house in dakshinpuri, three dead, one undergoing treatment, police investigating

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर के अंदर चार लोग बेहोश अवस्था में मिले, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और एक का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस को यह जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे मिली, जब एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसका भाई घर का गेट नहीं खोल रहा है।

डीसीपी अंकित चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर चार लोग अचेत अवस्था में पाए गए। मौके पर एसी यूनिट और गैस सिलेंडर भी मौजूद थे। सभी की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब तक प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की साजिश या झगड़े के संकेत नहीं मिले हैं। डीसीपी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला गैस लीक का है या किसी और तकनीकी खराबी का। पुलिस इस दिशा में कई कोणों से जांच कर रही है।

जिन तीन लोगों की मौके पर मौत हुई, वे सभी पेशे से एसी मैकेनिक बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में घर के अंदर एसी मरम्मत से संबंधित कई उपकरण और गैस सिलेंडर पाए गए हैं। आशंका है कि किसी तकनीकी कारण से गैस का रिसाव हुआ हो, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

डीसीपी अंकित चौहान ने कहा, अभी तक किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। कोई जबरन घुसपैठ या झगड़े के संकेत नहीं मिले हैं। 

 

दक्षिणपुरी में घर के अंदर मिले चार लोग बेहोश, तीन की मौत, एक का इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच –

Four people found unconscious inside a house in dakshinpuri, three dead, one undergoing treatment, police investigating

About The Author

Leave a Reply