You are currently viewing होशियारपुर-दसूहा में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 1 बच्चे समेत 7 की मौत पर CM भगवंत मान ने जताया दुख – A mini bus full of passengers overturned in hoshiarpur-dasuha, CM bhagwant mann expressed grief over the death of 7 people including 1 child
होशियारपुर-दसूहा में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 1 बच्चे समेत 7 की मौत पर CM भगवंत मान ने जताया दुख - A mini bus full of passengers overturned in hoshiarpur-dasuha, CM bhagwant mann expressed grief over the death of 7 people including 1 child

होशियारपुर-दसूहा में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 1 बच्चे समेत 7 की मौत पर CM भगवंत मान ने जताया दुख – A mini bus full of passengers overturned in hoshiarpur-dasuha, CM bhagwant mann expressed grief over the death of 7 people including 1 child

राजकुमार – पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव सागरा के पास यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की मिनी बस और सामने से आ रही एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस हाजीपुर से दसूहा की ओर जा रही थी। करीब सुबह 10 बजे गांव सागरा के पास बस का सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से सीधा टकराव हो गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बस करतार कंपनी की थी और तलवाड़ा-दसूहा रोड पर सवारियों को लेकर जा रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसा लापरवाही, तेज रफ्तार या तकनीकी खामी के चलते हुआ।

CM भगवंत मान ने कहा की

ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਗਰਾ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਨਿਜੀ ਮਿੰਨੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਆਪਸੀ ਟੱਕਰ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਮੈਂ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਰਾਬਤੇ ‘ਚ ਹਾਂ।ਇਸ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਜਾਨ ਗਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਆਤਮਿਕ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੇ ਜਲਦ ਸਿਹਤਯਾਬ ਹੋਣ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।

 

होशियारपुर-दसूहा में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 1 बच्चे समेत 7 की मौत पर CM भगवंत मान ने जताया दुख –

A mini bus full of passengers overturned in hoshiarpur-dasuha, CM bhagwant mann expressed grief over the death of 7 people including 1 child

Leave a Reply