You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे, मिले चार सर्वोच्च नागरिक सम्मान – Prime minister narendra modi returned to india after a historic visit to five countries, received four highest civilian honour
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे, मिले चार सर्वोच्च नागरिक सम्मान - Prime minister narendra modi returned to india after a historic visit to five countries, received four highest civilian honour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे, मिले चार सर्वोच्च नागरिक सम्मान – Prime minister narendra modi returned to india after a historic visit to five countries, received four highest civilian honour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आठ दिवसीय बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के बाद गुरुवार सुबह स्वदेश लौट आए। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की और वहां भारत की वैश्विक छवि को और मजबूत किया। पीएम मोदी ने इस दौरे में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया जो ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की शुरुआत 2 जुलाई को घाना से हुई। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’, घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा घाना की गई पहली आधिकारिक यात्रा थी।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे त्रिनिदाद एंड टोबैगो, जहां उनका पोर्ट ऑफ स्पेन में भव्य स्वागत हुआ। यहां उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ प्रदान किया गया। पीएम मोदी ने संसद को भी संबोधित किया और भारत-त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में बुनियादी ढांचे, फार्मा, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा थी अर्जेंटीना, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अर्जेंटीना राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे हो रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अर्जेंटीना के कई मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का चौथा पड़ाव था ब्राजील, जहां उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद, महामारी, वैश्विक संघर्ष और साइबर चुनौतियां आज की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और वर्तमान वैश्विक संस्थाएं इनसे निपटने में असमर्थ हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से मुलाकात की और उन्हें ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ प्रदान किया गया। इस दौरान भारत और ब्राजील के बीच व्यापार, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, जहां उन्हें राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने स्टेट हाउस में स्वागत किया। पीएम मोदी को यहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नामीबिया की साझेदारी को राष्ट्रीय पक्षी अफ्रीकी मछली ईगल की तरह ऊंची उड़ान भरनी चाहिए जो दूरदृष्टि और साहस का प्रतीक है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे, मिले चार सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

Prime minister narendra modi returned to india after a historic visit to five countries, received four highest civilian honour

Leave a Reply