13 जुलाई 2025 को चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि में गोचर करेगा। आज ग्रहण योग और गुरु आदित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, वहीं तुला और धनु राशि वालों को दिनभर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि –
आज का दिन बेहद शुभ है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। चिकित्सा क्षेत्र और बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा और पुराने कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि –
वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
मिथुन राशि –
आज कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले विचार करें। घरेलू काम निपटाने में समय लगेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों की मदद फायदेमंद रहेगी।
कर्क राशि –
कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन दिन का दूसरा हिस्सा राहत देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में समय व्यतीत कर सकते हैं।
सिंह राशि –
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं।
कन्या राशि –
कार्यस्थल पर सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
तुला राशि –
आज नई शुरुआत करने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें। किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद करेंगे, पर जल्दबाजी से नुकसान संभव है।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
धनु राशि –
घर और बाहर की चुनौतियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन पर खर्च संभव है।
मकर राशि –
पुराने रुके काम पूरे होंगे और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तों में तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि –
आज का दिन सफल रहेगा लेकिन पैसों का खास ध्यान रखें। किसी जरूरी काम में देरी संभव है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की संभावना है।
मीन राशि –
भौतिक सुखों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। संतान से सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें।
13 जुलाई 2025 का राशिफल: मेष, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ दिन, तुला और धनु राशि को रहना होगा सतर्क –
Horoscope of 13 july 2025: Auspicious day for aries, leo and capricorn, libra and sagittarius have to be cautious