You are currently viewing दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार – Firing in dispute over bike parking in delhi, four accused arrested
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार - Firing in dispute over bike parking in delhi, four accused arrested

दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार – Firing in dispute over bike parking in delhi, four accused arrested

राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बाइक पार्क करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जब कुछ युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस ने घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शशि गार्डन निवासी भुवन उर्फ पोपू, मोहित उर्फ गुच्ची और रोहित उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जबकि उनका चौथा साथी 17 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।

पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि यह घटना 11 जुलाई की है। शिकायतकर्ता जितेंद्र उर्फ साहिल ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दोस्त हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे और बाइक सड़क किनारे खड़ी की हुई थी। उसी दौरान कुछ युवकों से बाइक हटाने को लेकर बहस हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।

विवाद के दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। इस फायरिंग में जितेंद्र, उसका भाई सागर और दोस्त पीयूष बाल-बाल बच गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद छापेमारी की गई, लेकिन वे अपने घरों से फरार पाए गए। बाद में उन्हें पांडव नगर इलाके में अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी कांवड़ यात्रा के लिए एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि किसी युवक ने उनकी जगह बाइक खड़ी कर दी थी, जिस पर विवाद हुआ और सबक सिखाने के लिए उन्होंने गोली चला दी। सभी आरोपी भवन निर्माण सामग्री का कार्य करते हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन युवकों के पास पिस्टल कहां से आई।

 

दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार –

Firing in dispute over bike parking in delhi, four accused arrested

Leave a Reply