You are currently viewing मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा, श्रवण कावड़ मेले का किया शुभारंभ – Chief minister yogi adityanath visited dudheshwar nath temple, inaugurated shravan kavad fair
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा, श्रवण कावड़ मेले का किया शुभारंभ - Chief minister yogi adityanath visited dudheshwar nath temple, inaugurated shravan kavad fair

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा, श्रवण कावड़ मेले का किया शुभारंभ – Chief minister yogi adityanath visited dudheshwar nath temple, inaugurated shravan kavad fair

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गाजियाबाद स्थित प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर श्रवण कावड़ मेले का शुभारंभ किया।

इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु, कावड़िए, संत-महात्मा और शिव भक्त मंदिर में जुटे हुए थे।

मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर सदर विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महापौर सुनीता दयाल, तथा पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में चल रहे दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और उसकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में बनाए गए कावड़ सेवा शिविरों, स्वास्थ्य केंद्रों, शीतल जल वितरण केंद्रों, वॉलिंटियर व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इन सेवाओं के लिए नगर निगम, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन और दूधेश्वर सेवा समिति की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा श्रवण मास शिव भक्ति और तप का महीना है। दूधेश्वर महादेव जैसे सिद्धपीठ में आकर आत्मा को शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। मैं भगवान दूधेश्वर से उत्तर प्रदेश की सुख-शांति, उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि गाजियाबाद का यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है।

दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी ने बताया कि श्रवण मास की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा रुद्राभिषेक के साथ की गई। उन्होंने कहा श्रवण मास में शिव आराधना से जीवन में शुद्धता और सकारात्मकता का संचार होता है। देशभर से आने वाले कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारा धर्म है।

महंत नारायण गिरी ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया और मंदिर के संरक्षण व आध्यात्मिक विकास में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा, श्रवण कावड़ मेले का किया शुभारंभ –

Chief minister yogi adityanath visited dudheshwar nath temple, inaugurated shravan kavad fair

Leave a Reply