रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक पवित्र और भावनात्मक पर्व है, जो भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, और भाई उन्हें उपहार देते हैं।
लेकिन अगर बहनें इस दिन कुछ विशेष उपाय करें, तो यह न सिर्फ भाई के जीवन में सौभाग्य ला सकता है, बल्कि दुख-दरिद्रता और संकट भी दूर हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ सार्थक और शुभ उपाय, जो रक्षाबंधन पर भाई के जीवन को खुशहाल बना सकते हैं:
1. केसर का तिलक लगाएं
राखी बांधते समय केसर का तिलक भाई के माथे पर लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। यह गुरु ग्रह को प्रसन्न करता है। भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और विद्या का वास होता है। भाग्य को प्रबल बनाता है।
2. भाई को दें नारियल (श्रीफल)
राखी बांधने के बाद भाई को नारियल (श्रीफल) भेंट करें। इससे भाई के जीवन में धन, सफलता और शांति आती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है
3. राखी बांधते समय बोलें ये शुभ मंत्र
राखी बांधते समय अगर बहनें नीचे दिए गए शुभ मंत्र का उच्चारण करें, तो भाई का जीवन रक्षा और सौभाग्य से भर जाता है:
मंत्र:
“येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”
4. रुमाल या वस्त्र दें उपहार में
यदि बहन के पास कपड़े गिफ्ट करने की सुविधा नहीं है, तो वह भाई को रुमाल भी दे सकती है। रुमाल देना शुक्र ग्रह को मजबूत करता है। धन और भौतिक सुख बढ़ते हैं। भाई के जीवन में स्थायित्व और आकर्षण आता है।
5. भाई को दें शुभ रुपये
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को शुभ शगुन के तौर पर कुछ रुपये भेंट करें। इससे धन के रुके काम पूरे हो सकते हैं। भाई की किस्मत को गति मिलती है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
इस रक्षाबंधन बहनें जरूर करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी भाई की किस्मत और बढ़ेगी आय –
This raksha bandhan, sister must do these 5 special remedies, brothers luck will change and income will increase