You are currently viewing सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर, विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा – CM yogi adityanath will visit aligarh on august 5, will review development works and schemes
सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर, विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा - CM yogi adityanath will visit aligarh on august 5, will review development works and schemes

सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर, विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा – CM yogi adityanath will visit aligarh on august 5, will review development works and schemes

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 5 अगस्त को अलीगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मंडल स्तर पर विकास कार्यों और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भी अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामघाट रोड स्थित 38वीं पीएसी बटालियन परिसर में उतरेगा। समीक्षा बैठक की संभावित जगह सर्किट हाउस या कमिश्नरी सभागार हो सकती है।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने 38वीं पीएसी परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड निर्माण, स्विस कॉटेज की व्यवस्था, तथा अन्य तैयारियों को लेकर पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक पाठक, एसपी ट्रैफिक, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सीओ तृतीय, एसीएम प्रथम और द्वितीय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर, विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा –

CM yogi adityanath will visit aligarh on august 5, will review development works and schemes

About The Author

Leave a Reply