You are currently viewing IND vs ENG 5th test: मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर से ज़क क्रॉली क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल की रणनीति ने बदला मैच का रुख – IND vs ENG 5th test: Zak crawley clean bowled by mohammed siraj deadly yorker, Shubman gill strategy changed the course of the match
IND vs ENG 5th test: मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर से ज़क क्रॉली क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल की रणनीति ने बदला मैच का रुख - IND vs ENG 5th test: Zak crawley clean bowled by mohammed siraj deadly yorker, Shubman gill strategy changed the course of the match

IND vs ENG 5th test: मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर से ज़क क्रॉली क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल की रणनीति ने बदला मैच का रुख – IND vs ENG 5th test: Zak crawley clean bowled by mohammed siraj deadly yorker, Shubman gill strategy changed the course of the match

राजकुमार – लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड के पाँचवें और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का समापन रोमांचक अंदाज़ में हुआ। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने दिन की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ ज़क क्रॉली को क्लीन बोल्ड कर भारत को एक बहुमूल्य सफलता दिलाई।

यह विकेट सिराज की शानदार गेंदबाज़ी का परिणाम तो था ही, साथ ही कप्तान शुभमन गिल की सूझबूझ और रणनीतिक चाल का भी असर दिखाई दिया। गिल ने स्क्वायर लेग फील्डर को पीछे भेजकर क्रॉली को भ्रमित किया कि अगली गेंद बाउंसर होगी। लेकिन इसके ठीक विपरीत, सिराज ने धीमी यॉर्कर फेंकी जिसने क्रॉली को पूरी तरह चकमा दे दिया।

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ज़क क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर भारत पर दबाव बना दिया था। तीसरे दिन स्टंप्स से पहले गिल और सिराज को किसी भी कीमत पर विकेट की तलाश थी, और यह रणनीति काम कर गई।

क्रॉली एक बार फिर वही रणनीति अपनाते नज़र आए जो उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में की थी धीमा खेलकर भारत को परेशान करना। लेकिन इस बार भारतीय कप्तान ने आक्रामकता के बजाय चतुराई से जवाब दिया।

भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया है और चौथे दिन के खेल की शुरुआत में अब उसे जीत के लिए 9 विकेट की ज़रूरत है। इंग्लैंड को अभी भी 342 रन बनाने हैं, जो आसान लक्ष्य नहीं है खासकर तब जब टीम के पास कप्तान बेन स्टोक्स जैसे मैच विजेता खिलाड़ी इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं।

 

IND vs ENG 5th test: मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर से ज़क क्रॉली क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल की रणनीति ने बदला मैच का रुख –

IND vs ENG 5th test: Zak crawley clean bowled by mohammed siraj deadly yorker, Shubman gill strategy changed the course of the match

Leave a Reply