You are currently viewing रक्षाबंधन 2025 कब है, राखी, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और विधि जानें – When is raksha bandhan 2025, know rakhi, auspicious time, Bhadra period and method
रक्षाबंधन 2025 कब है, राखी, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और विधि जानें - When is raksha bandhan 2025, know rakhi, auspicious time, Bhadra period and method

रक्षाबंधन 2025 कब है, राखी, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और विधि जानें – When is raksha bandhan 2025, know rakhi, auspicious time, Bhadra period and method

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसका अंतिम दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन 2025 में 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवन भर बहन की रक्षा और सहयोग का वादा करते हैं।

कब है राखी का त्योहार?

रक्षा बंधन का पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:21 बजे समाप्त होगी। इस हिसाब से रक्षा बंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।—

रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल

भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित माना गया है, क्योंकि यह काल अशुभ माना जाता है। इस वर्ष भद्राकाल 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर रात 1:52 बजे समाप्त होगा।

अच्छी खबर ये है कि 9 अगस्त को भद्राकाल नहीं रहेगा, यानी रक्षा बंधन के दिन पूरा दिन राखी बांधना शुभ रहेगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस साल 9 अगस्त को सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जो कि अत्यंत शुभ माना गया है।

राखी बांधते समय शुभ विधि-विधान का पालन करना चाहिए:

1. पूजन थाली तैयार करें: थाली में रोली, चावल (अक्षत), दीपक, मिठाई और राखी रखें।
2. भाई को पूर्व दिशा की ओर बैठाएं।
3. तिलक करें: सबसे पहले रोली और चावल से भाई के माथे पर तिलक लगाएं।
4. राखी बांधें: दाएं हाथ की कलाई पर राखी बांधें।
5. आरती उतारें और भाई को मिठाई खिलाएं।
6. भाई बहन को उपहार दे और जीवनभर रक्षा का वचन दे।

 

रक्षाबंधन 2025 कब है, राखी, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और विधि जानें –

When is raksha bandhan 2025, know rakhi, auspicious time, Bhadra period and method

Leave a Reply