जालंधर कैंट, संदीप – जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन जालंधर छावनी में किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार ने की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में चेयरमैन जी.एल. गुलाटी, जनरल सेक्रेटरी मुनीष तोखी, सतपाल वर्मा, सुनील लूथर, लवदीप बैंस, सुनील कुकरेती, नवीन, कांबली, रिंकू मेहरा, सोमनाथ गिल, मोहित वर्मा, साहिल नाहर, जब्बार अली, जीवन सिंह, बसंत, परमजीत बग्गा, रविंदर कुमार, अमरजोत कलसी, ज्योति प्रकाश, अनिल कुमार, जेपी, सोनू, और राकेश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में समाज हित में पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख मुद्दों में नशा विरोधी अभियान को मीडिया में प्राथमिकता देने, खेलों को बढ़ावा देने और जनजागरूकता संबंधी सकारात्मक खबरों को प्रमुखता देने पर सहमति बनी।
साथ ही बैठक में यह भी चिंता व्यक्त की गई कि वर्तमान समय में पत्रकारिता में फर्जी पत्रकारों और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे असली पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है। सभी सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि जो लोग कानून का उल्लंघन कर पत्रकारों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग की जाएगी और समाज को उनके असली चेहरे से अवगत कराया जाएगा।
जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन की बैठक आयोजित –
Jalandhar cantt media association meeting organized