भारतीय कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड दौरा बेहद यादगार रहा, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 754 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बतौर कप्तान गिल ने न केवल बल्लेबाज़ी में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में दो महत्वपूर्ण जीत भी दिलाई।
हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का मानना है कि इस दौरे पर शुभमन गिल से भी ज्यादा निरंतर और उपयोगी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रवींद्र जडेजा रहे।
इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाज़ों के लिए प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है, खासकर हाल की पिचों को देखते हुए। इसके बावजूद रवींद्र जडेजा ने बल्ले से 516 रन बनाए, जिनमें कई पारियाँ कठिन हालात में खेली गईं।
अजय जडेजा ने कहा क्या कुछ कहने की ज़रूरत है? इस खिलाड़ी ने दिखा दिया है कि वह क्या कर सकता है। गिल ने 754 रन बनाए हैं और आप कह रहे हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ के करीब हैं। लेकिन जडेजा ने भी लगभग 550 रन बनाए हैं।”
गेंदबाज़ी में भले ही जडेजा ने इंग्लैंड की पिचों पर ज्यादा विकेट न लिए हों, फिर भी उन्होंने इस सीरीज़ में 7 विकेट झटके, जो किसी भी स्पिनर द्वारा लिया गया दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा रहा।
अजय जडेजा ने कहा, उन्होंने शुभमन गिल से ज़्यादा लगातार प्रदर्शन किया। उनकी चार पारियाँ ऐसी थीं जो पूरी हो सकती थीं, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज़ आउट हो गए। सिर्फ दो पारियाँ ऐसी रहीं जहाँ वे जल्दी आउट हुए।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद सिराज के साथ संघर्ष करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। लॉर्ड्स में बदलाव शुरू हुआ। वहाँ आप जीत नहीं सकते थे, लेकिन उन्होंने और सिराज ने संघर्ष किया। उसके बाद वे अगले मैच में डटे रहे और मैच ड्रॉ कराया। और फिर आखिरी टेस्ट में भी रन बनाए।
भारतीय स्टार को शुभमन गिल से अधिक निरंतर बताया गया, वैश्विक प्रशंसा मिली –
Indian star described as more consistent than shubman gill, receives global praise