You are currently viewing राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें, राहु काल में न करें ये गलतियां – Know the auspicious time to tie rakhi, do not make these mistakes during rahu kaal
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें, राहु काल में न करें ये गलतियां - Know the auspicious time to tie rakhi, do not make these mistakes during rahu kaal

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें, राहु काल में न करें ये गलतियां – Know the auspicious time to tie rakhi, do not make these mistakes during rahu kaal

राजकुमार – भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष 09 अगस्त 2025 (शनिवार) को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि तथा जीवन की सफलता की कामना करती हैं।

भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करते समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि हर साल बहनों के मन में यह सवाल रहता है कि राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है और किन समयों से बचना चाहिए।

रक्षाबंधन 2025: राखी बांधने का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
यह समय सबसे शुभ माना गया है, जब बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं और उन्हें तिलक कर सकती हैं।

09 अगस्त को राहुकाल में न बांधें राखी

राखी बांधने से पहले बहनों को राहुकाल से बचना चाहिए।
दिल्ली समयानुसार राहुकाल: प्रातः 09:07 से 10:47 बजे तक
इस 1 घंटे 40 मिनट की अवधि में किसी भी शुभ कार्य – विशेष रूप से राखी बांधने – से बचना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है।

राहुकाल क्या है और क्यों इससे बचना चाहिए?

राहुकाल, एक छाया ग्रह राहु के प्रभाव का समय होता है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना गया है। राहुकाल के दौरान किए गए शुभ कार्यों में बाधा या अनिष्ट की संभावना बनी रहती है, इसलिए इस समय पूजा, यज्ञ, रक्षाबंधन जैसे मंगल कार्यों से बचना चाहिए।”

हर दिन लगभग डेढ़ घंटे का राहुकाल होता है और इसका समय हर दिन अलग-अलग होता है, जो सूर्योदय के समय पर आधारित होता है।

राहुकाल के दौरान न करें ये कार्य

राखी बांधना या किसी भी प्रकार का शुभ मांगलिक कार्य
शादी, सगाई, गृह प्रवेश या पूजा जैसे कर्म
नई नौकरी, बिजनेस की शुरुआत या डील फाइनल करना
भूमि, भवन या वाहन खरीदना
महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत

रक्षाबंधन पर शुभता बढ़ाने के लिए क्या करें?

अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधें
भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करें
साथ मिलकर भोजन करें और उपहारों का आदान-प्रदान करें
घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें, राहु काल में न करें ये गलतियां –

Know the auspicious time to tie rakhi, do not make these mistakes during rahu kaal

Leave a Reply