You are currently viewing पांचवें टेस्ट में विवादास्पद व्यवहार के लिए भारतीय स्टार आकाश दीप पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ICC से कार्रवाई का आग्रह – Demand to ban indian star akash deep for controversial behavior in the fifth test, ICC urged to take action
पांचवें टेस्ट में विवादास्पद व्यवहार के लिए भारतीय स्टार आकाश दीप पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ICC से कार्रवाई का आग्रह - Demand to ban indian star akash deep for controversial behavior in the fifth test, ICC urged to take action

पांचवें टेस्ट में विवादास्पद व्यवहार के लिए भारतीय स्टार आकाश दीप पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ICC से कार्रवाई का आग्रह – Demand to ban indian star akash deep for controversial behavior in the fifth test, ICC urged to take action

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

संदीप – क्रिकेट इतिहास की सबसे बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज़ों में से एक, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025, 25 दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुई। भारत और इंग्लैंड दोनों को दो-दो अंक मिला। इस श्रृंखला में सिर्फ़ बल्ले और गेंद के बीच जंग नहीं हुई, बल्कि भावनात्मक टकराव और अहंकार की झलकियां भी कई बार दिखाई दीं।

श्रृंखला की सबसे विवादास्पद घटना केनिंग्टन ओवल में खेले गए पाँचवें टेस्ट के दौरान हुई, जब भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट के साथ टकरा गए।

डकेट को आउट करने के बाद आकाश दीप ने उनके कंधे पर हाथ रखा और कुछ तीखे शब्द कहे, जिसके बाद मामला गर्म हो गया। भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल को बीच-बचाव करना पड़ा और आकाश को आगे किसी अनुशासनात्मक गलती से रोका।

हालाँकि, आईसीसी ने आकाश दीप पर कोई औपचारिक सज़ा नहीं सुनाई, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ डकेट के कोच जेम्स नॉट ने एक्शन की माँग की है।

जेम्स नॉट ने बातचीत में कहा यह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का हिस्सा था, लेकिन युवा खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने के लिए एक सीमित प्रतिबंध जरूरी था। भले ही मुझे व्यक्तिगत रूप से इससे फर्क नहीं पड़ा।

बेन डकेट ने सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51.33 की औसत और 82.94 के स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाए।

कोच नॉट ने डकेट की खेलने की शैली पर कहा लोग मानते हैं कि डकेट क्रीज़ पर सहज रहते हैं, लेकिन वह बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। शुभमन गिल ने मुझसे कहा था कि डकेट के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि डकेट छोटे कद के, बाएं हाथ के, और विकेट के करीब से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वे मैदान के दोनों ओर स्वीप खेलते हैं जिससे उन्हें गेंदबाज़ी करना मुश्किल हो जाता है। जब मैंने डकेट को पहली बार देखा, तो उनके पास पहले से ही रिवर्स स्वीप और स्विच हिट था। हमने पारंपरिक स्वीप जोड़ने में मदद की, नॉट ने बताया।

डकेट को बचपन में अनुशासन संबंधी मामलों में कुछ स्कूल मैचों से बाहर बैठना पड़ा था। नॉट बताते हैं उसने इस अनुभव को सकारात्मक रूप से लिया और भी परिपक्व बनकर वापसी की। कभी कंधे पर हाथ रखने की ज़रूरत पड़ी, कभी पीठ पर लात मारने की।

अब डकेट का एक छोटा बच्चा है और वह शादी के करीब है। कोच के अनुसार, ये ज़िंदगी के अनुभव उसे और भी मजबूत इंसान बनाते हैं।

 

पांचवें टेस्ट में विवादास्पद व्यवहार के लिए भारतीय स्टार आकाश दीप पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ICC से कार्रवाई का आग्रह –

Demand to ban indian star akash deep for controversial behavior in the fifth test, ICC urged to take action

Leave a Reply