You are currently viewing संयुक्त राष्ट्र महासभा 2025 के लिए सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना – PM modi may visit US in september for UN General Assembly 2025, likely to meet donald trump
संयुक्त राष्ट्र महासभा 2025 के लिए सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना - PM modi may visit US in september for UN General Assembly 2025, likely to meet donald trump

संयुक्त राष्ट्र महासभा 2025 के लिए सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना – PM modi may visit US in september for UN General Assembly 2025, likely to meet donald trump

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

संदीप – संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में UNGA के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, पीएम मोदी का भाषण 26 सितंबर की सुबह होगा।

इस साल UNGA 2025 का उच्च-स्तरीय सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा और आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। हमेशा की तरह इस बार भी ब्राजील सत्र का पहला वक्ता होगा, उसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को भाषण देंगे।

सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान बातचीत संभव है। इस दौरान पीएम मोदी अन्य वैश्विक नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है।

पीएम मोदी का यह अमेरिका दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बना हुआ है। अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ (शुल्क) लगाने का ऐलान किया है, जिसमें से 25% टैरिफ पहले से लागू है, और बाकी अतिरिक्त 25% शुल्क जल्द ही लागू हो सकता है।

इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा है कि भारत किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर किसी भी कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन देश के कृषि हितों की अनदेखी नहीं करेंगे।

26 सितंबर को पीएम मोदी के साथ-साथ चीन, इजरायल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के शासनाध्यक्ष भी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में यह दिन कूटनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा 2025 के लिए सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना –

PM modi may visit US in september for UN General Assembly 2025, likely to meet donald trump

Leave a Reply