You are currently viewing रोज सुबह खाली पेट चबाएं नीम की 2-3 पत्तियां, कई बीमारियां होंगी दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे – Chew 2-3 neem leaves every morning on an empty stomach, many diseases will be cured, know its tremendous benefits
रोज सुबह खाली पेट चबाएं नीम की 2-3 पत्तियां, कई बीमारियां होंगी दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे - Chew 2-3 neem leaves every morning on an empty stomach, many diseases will be cured, know its tremendous benefits

रोज सुबह खाली पेट चबाएं नीम की 2-3 पत्तियां, कई बीमारियां होंगी दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे – Chew 2-3 neem leaves every morning on an empty stomach, many diseases will be cured, know its tremendous benefits

ज्योति बब्बर – नीम की पत्तियों का उपयोग भारतीय आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण इसे एक प्राकृतिक औषधि बनाते हैं। खासकर अगर आप रोज सुबह खाली पेट नीम की कुछ ताजी पत्तियां चबाते हैं, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने के 5 जबरदस्त फायदे।

मुंह के संक्रमण से बचाव

नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। सुबह खाली पेट नीम चबाने से छाले, मसूड़ों की सूजन और दांतों की सड़न से राहत मिलती है। यह सांसों की दुर्गंध को दूर कर, दांतों को मजबूत बनाता है।

पाचन तंत्र को करे मजबूत

अगर आपको पेट की समस्याएं रहती हैं, तो नीम की पत्तियां रामबाण हैं। नीम की पत्तियां एसिडिटी और कब्ज की परेशानी को दूर करने में मदद करती हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करती है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय बनाती है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है।

खून साफ करके त्वचा को बनाए निखरी

नीम की पत्तियां शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं, जिससे मुंहासे, एक्ने और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। नीम का नियमित सेवन त्वचा को निखारने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

इम्युनिटी को करे बूस्ट 

नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन करने से सामान्य सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक

नीम की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाकर टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर है।

 कितनी मात्रा में करें सेवन?

नीम की पत्तियों का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। रोजाना केवल 2-3 ताजी और कम कड़वी पत्तियां ही चबाएं। यदि आपको नीम की कड़वाहट से दिक्कत हो, तो नई कोमल पत्तियां चुनें।

 

रोज सुबह खाली पेट चबाएं नीम की 2-3 पत्तियां, कई बीमारियां होंगी दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे –

Chew 2-3 neem leaves every morning on an empty stomach, many diseases will be cured, know its tremendous benefits

Leave a Reply