You are currently viewing प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा – PM modi paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee on his death anniversary and said
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा - PM modi paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee on his death anniversary and said

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा – PM modi paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee on his death anniversary and said

संदीप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन, सेवा और समर्पण, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, और अन्य गणमान्य लोग सदैव अटल स्मारक पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक युगपुरुष रहे। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया पहली बार 1996 में मात्र 13 दिनों के लिए, दूसरी बार 1998 में 13 महीनों तक, और फिर 1999 से 2004 तक लगातार पूरे पांच वर्षों का कार्यकाल, जो किसी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के लिए पहली बार था।

अटल जी को आर्थिक सुधारों, सड़क निर्माण परियोजनाओं (जैसे गोल्डन क्वाड्रिलैटरल) और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत उपस्थिति दिलाने के लिए याद किया जाता है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा –

PM modi paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee on his death anniversary and said

Leave a Reply