राजकुमार – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने श्रेयस अय्यर को भारत का अगला वनडे कप्तान बनाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि BCCI, रोहित शर्मा के करियर के अंतिम चरण को देखते हुए, वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपने की योजना बना रहा है।
देवजीत सैकिया ने कहा यह मेरे लिए नई बात है। ऐसी कोई चर्चा BCCI प्रबंधन में नहीं हुई है। इससे पहले रिपोर्ट में BCCI के एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि अय्यर, जिन्हें एशिया कप 2025 की टीम से बाहर रखा गया है, वनडे कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर का हालिया प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है वनडे 2025 सीजन में उन्होंने 5 मैचों में 243 रन बनाए, औसत रहा 48.60, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा 79 रन।
आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन खेला 17 मैच, 604 रन, औसत 50.33, स्ट्राइक रेट 175.07 6 अर्धशतक, बेस्ट स्कोर: 97 रन।
टी20 विश्व कप जीत के बाद से अय्यर का प्रदर्शन भी रहा है शानदार 26 मैच, 949 रन, औसत 49.94, स्ट्राइक रेट 179.73, 1 शतक, 7 अर्धशतक, बेस्ट स्कोर: 130 रन।
टीम चयन के दौरान भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अय्यर की गैरमौजूदगी को लेकर कहा श्रेयस के मामले में यह न तो उनकी गलती है और न ही हमारी। बस यह चयन की सीमा का मामला है। 15 खिलाड़ियों में सीमित विकल्प होते हैं, और उन्हें अगले अवसर का इंतज़ार करना होगा।
श्रेयस अय्यर को वनडे कप्तान बनाए जाने की अटकलों पर BCCI का बड़ा खुलासा –
BCCI big disclosure on the speculation of shreyas iyer being made the ODI captain