You are currently viewing राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत जल्द ही गगनयान उड़ाएगा – India will soon fly gaganyaan, said PM modi on national space day
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत जल्द ही गगनयान उड़ाएगा - India will soon fly gaganyaan, said PM modi on national space day

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत जल्द ही गगनयान उड़ाएगा – India will soon fly gaganyaan, said PM modi on national space day

संदीप – राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि एक के बाद एक नए मील के पत्थर गढ़ना अब भारत और भारतीय वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब हम केवल चंद्रमा और मंगल तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गहरे अंतरिक्ष में मानवता के भविष्य के लिए छिपे रहस्यों को खोजने के लिए भी आगे बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो साल पहले चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने को भारत की ऐतिहासिक सफलता बताया। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला देश बना था।

पीएम मोदी ने कहा, अब हम उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गए हैं जिनके पास अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता है। यह भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही गगनयान मिशन के तहत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इस मिशन की तैयारी जोरों पर है और देश का पहला अंतरिक्ष यात्री पूल भी तैयार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हाल ही में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। उन्होंने कहा, जब उन्होंने मुझे तिरंगा दिखाया, वह क्षण शब्दों से परे था।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीति-निर्माण में कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए। हमारा मार्ग है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म, उन्होंने लाल किले से दिए गए अपने संदेश को दोहराते हुए कहा।

इसरो चीफ वी. नारायणन ने इस मौके पर कई अहम घोषणाएं कीं चंद्रयान-4 मिशन जल्द शुरू किया जाएगा। वीनस ऑर्बिटर मिशन की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station – BAS) स्थापित करेगा। इसका पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्चर (NGL) को भी मंजूरी दी गई है। 2040 तक भारत चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारने और सुरक्षित वापसी का मिशन भी शुरू करेगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। इससे भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं और मजबूत होंगी।

 

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत जल्द ही गगनयान उड़ाएगा –

India will soon fly gaganyaan, said PM modi on national space day

Leave a Reply