राजकुमार – भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब वे विदेशी T20 लीगों में खेलने के लिए तैयार हैं।
अश्विन ने बताया कि जब तक वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल दोनों खेल रहे थे, तब तक उन्हें विदेशी T20 लीग्स में खेलने की अनुमति नहीं थी। अब, उनके लिए बिग बैश लीग, SA20 और अन्य फ्रेंचाइज़ी टूर्नामेंटों में भाग लेना संभव है।
अश्विन ने कहा मैं सोच रहा था कि क्या मैं एक और आईपीएल सीज़न खेल सकता हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि तीन महीने का आईपीएल अब मेरे लिए थका देने वाला हो गया है। इसलिए मैंने फैसला किया कि अब वक्त है आगे बढ़ने का।
अश्विन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि 44 वर्ष की उम्र में भी धोनी का आईपीएल खेलना प्रेरणादायक है।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट के लिए तैयार रहना मुश्किल हो जाता है। एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी को देखकर मैं हैरान रह जाता हूं कि वो कैसे खुद को इस स्तर पर बनाए रखते हैं।
कुल मिलाकर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में 220 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.22 की औसत से 187 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 विकेट पर 34 रन रहा। बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने योगदान दिया और 13.02 की औसत के साथ कुल 833 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रन रहा।
अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 2025 में एक बार फिर CSK की पीली जर्सी पहनकर अंतिम बार खेले। वे 2010 और 2011 में CSK की खिताबी जीत का हिस्सा भी रहे।
अपने आईपीएल करियर में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया।
आईपीएल से अचानक संन्यास पर अश्विन का बड़ा खुलासा, एमएस धोनी जैसा कोई नहीं –
R ashwin big revelation on sudden retirement from IPL, there is no one like MS dhoni…