You are currently viewing रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का नोएडा दौरा आज, ड्रोन यूनिट का करेंगे निरीक्षण – Defense minister rajnath singh and CM yogi will visit noida today, will inspect the drone unit
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का नोएडा दौरा आज, ड्रोन यूनिट का करेंगे निरीक्षण - Defense minister rajnath singh and CM yogi will visit noida today, will inspect the drone unit

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का नोएडा दौरा आज, ड्रोन यूनिट का करेंगे निरीक्षण – Defense minister rajnath singh and CM yogi will visit noida today, will inspect the drone unit

राजकुमार – उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुप्रतीक्षित दौरा होने जा रहा है। यह दौरा सुरक्षा और औद्योगिक विकास दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता दोपहर लगभग 3 बजे सेक्टर-81 स्थित राफी मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण करेंगे।

यह यूनिट देश में तेजी से उभरती हुई एयरोस्पेस और रक्षा निर्माण कंपनियों में शुमार हो चुकी है। हाल ही में, इस कंपनी द्वारा निर्मित ड्रोन को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सफलतापूर्वक प्रयोग में लाया गया, जिससे भारतीय रक्षा तंत्र को नई मजबूती मिली।

‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत राफी मोहिब यूनिट अत्याधुनिक मिलिट्री और सर्विलांस ड्रोन विकसित कर रही है, जो भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों यहां लगभग 3 से 4 घंटे का समय बिताएंगे। वे यूनिट की तकनीकी क्षमताओं, प्रोडक्शन प्रोसेस और अनुसंधान कार्यों का विस्तार से अवलोकन करेंगे।

यह दौरा न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में डिफेंस इंडस्ट्री के विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

दौरे को लेकर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ज्वाइंट सीपी और डीसीपी स्वयं सुरक्षा ब्रीफिंग में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

सेक्टर-80 में एक अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है, जहां से वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा उत्तर प्रदेश को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही प्रदेश में निवेश, रोजगार और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को लेकर बड़ी नीतियां बना रहे हैं। ऐसे में यह निरीक्षण राज्य की औद्योगिक छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का नोएडा दौरा आज, ड्रोन यूनिट का करेंगे निरीक्षण –

Defense minister rajnath singh and CM yogi will visit noida today, will inspect the drone unit

Leave a Reply