जिला अध्यक्ष सागर बैन्स की अध्यक्षता में, संगठनात्मक विस्तार और बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने पर जोर
पठानकोट। हल्का भोआ में भीम आर्मी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पठानकोट के जिला अध्यक्ष श्री सागर बैंस ने की, जबकि हल्का भोआ इंचार्ज श्री सोम राज अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। हल्का भोआ को विभिन्न ब्लॉकों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया तथा इसी क्रम में बमियाल ब्लॉक इंचार्ज के रूप में श्री रिंकू कुमार की घोषणा की गई। यह भी तय हुआ कि हर महीने की 24 तारीख को हल्का भोआ में अहम बैठक टीम साथियों की उपस्थिति में नियमित रूप से आयोजित होगी।
इसके साथ ही, हल्का भोआ टीम को जिम्मेदारी दी गई कि वे जल्द से जल्द उन बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करें जिनके घर तबाह हुए हैं। यह सूची राष्ट्रीय महासचिव भीम आर्मी पंजाब प्रदेश प्रभारी श्री हितेश माही जी और राज्य सह इंचार्ज भीम आर्मी श्री सनी जस्सल जी को सौंपी जाएगी, ताकि हमारे भीम आर्मी के चीफ एडवोकेट चंद्र शेखर (सांसद, नगिना, उत्तर प्रदेश) के माध्यम से इस मुद्दे को सांसद में मजबूती से उठाया जा सके।
बैठक में गांव स्तर पर इंचार्ज नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने पर भी चर्चा हुई। अगली बैठक में हल्का भोआ टीम कुछ गांवों की सूची प्रस्तुत करेगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों नेबी यह संकल्प लिया कि भीम आर्मी जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संगठनात्मक शक्ति के साथ उठाती रहेगी।
इस बैठक में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष भीम आर्मी सागर बैंस, हल्का भोआ इंचार्ज सोम राज, और उनकी टीम शब्ददीन, तिलक राज, गुरमेज कुमार, बलजीत सिंह, ओमकार नाथ, अजय कुमार, रिंकू कुमार, अशोक कुमार, जोगिंदर पाल, परशोतम, रोशनदीन, तारा चंद, बलजीत सिंह, विक्रम आदि।