न्यू दिलबाग नगर में 34वां वार्षिक जागरण धूमधाम से होगा आयोजित

जालंधर ( संदीप शर्मा )– श्री शिव शक्ति जागरण सभा (रजि.) की ओर से न्यू दिलबाग नगर में 34वां वार्षिक जागरण 1 नवंबर 2025, दिन शनिवार को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
सभा की ओर से जानकारी दी गई कि मां की पवित्र ज्योत ज्वाला जी धाम, हिमाचल प्रदेश से लाई जाएगी और जागरण में भक्ति व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। भक्तों की आस्था और उत्साह को देखते हुए आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
जागरण में जालंधर के प्रसिद्ध भजन गायक महंत शौरी चंचल, भजन गायक मुकेश ईनायत तथा आशु सिंह अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
जागरण से पहले 26 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को शाम 7 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि मां शक्ति के इस पावन उत्सव को और भी भव्य बनाया जा सके।